
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कल 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से उन्हें सुबह 10:40 बजे का समय दिया गया है। इस मुलाकात के दौरान राघव चड्ढा पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करवाएंगे। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार राज्य की मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
इस मुलाकात में राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और कुछ अन्य नेता भी मौजूद रह सकते हैं। वे राष्ट्रपति को बताएंगे कि कैसे पार्टी बदलने वाले सांसदों के खिलाफ जानबूझकर केस दर्ज किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कल राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं, जिसके कारण पंजाब की राजनीति में काफी हलचल बढ़ गई है
राघव चड्ढा कल राष्ट्रपति से मिलकर करेंगे पंजाब सरकार की शिकायत
