
चंडीगढ़/फाजिल्का:
पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। फाजिल्का से बीजेपी के सीनियर नेता श्री अनिल कुमार सेठी आज बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। उन्हें फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना की अगुवाई में पार्टी में लाया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद अनिल सेठी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना भी वहां मौजूद थे। अनिल सेठी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मान के काम करने के तरीके और विधायक सवना द्वारा फाजिल्का में करवाए जा रहे विकास कार्यों से बहुत खुश हैं, इसीलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी में आने का फैसला किया।
विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने कहा कि अनिल सेठी जैसे पुराने और अनुभवी नेता के आने से फाजिल्का में आम आदमी पार्टी और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में आने वाले हर व्यक्ति को पूरा सम्मान दिया जाएगा ।
फाजिल्का में बीजेपी को झटका: विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना की मौजूदगी में वरिष्ठ नेता अनिल सेठी ‘आप’ में शामिल
