बलकौर सिद्धू का मान सरकार पर बड़ा हमला: भ्रष्टाचार के दलालों को सरकारी गनमैन, पर टैक्स भरने वाले मेहनतकश पंजाबियों की सुरक्षा खजाने पर बोझ

0

Punjab
Jaspreet Singh | May 12, 2026
Link Copied!

मानसा: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दलाली करने वाले पिता-पुत्र को सरकार ने दो-दो सरकारी गनमैन दे रखे थे। दूसरी तरफ, मेरे बेटे सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा से दो गनमैन हटाकर सरकार सिर्फ खर्चा कम करने का नाटक करती रही। बलकौर सिंह ने कहा कि दिल्ली इंटेलिजेंस ने भी सिद्धू की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने उसे अनदेखा किया। उन्होंने आगे कहा कि जो मेहनतकश पंजाबी और व्यापारी टैक्स भरते हैं और पंजाब का नाम रोशन करते हैं, उनकी सुरक्षा सरकार को बोझ लगती है, जबकि दिल्ली के नेताओं और भ्रष्ट लोगों को सुरक्षा देना इस सरकार की प्राथमिकता है

REGD NO: UDYAM-PB-06-0001174 डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त
द बॉर्डर ट्रिब्यून
स्थापना: 2026 thebordertribune.com देश की आवाज़

बलकौर सिद्धू का मान सरकार पर बड़ा हमला: भ्रष्टाचार के दलालों को सरकारी गनमैन, पर टैक्स भरने वाले मेहनतकश पंजाबियों की सुरक्षा खजाने पर बोझ

मानसा: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दलाली करने वाले पिता-पुत्र को सरकार ने दो-दो सरकारी गनमैन दे रखे थे। दूसरी तरफ, मेरे बेटे सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा से दो गनमैन हटाकर सरकार सिर्फ खर्चा कम करने का नाटक करती रही। बलकौर सिंह ने कहा कि दिल्ली इंटेलिजेंस ने भी सिद्धू की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने उसे अनदेखा किया। उन्होंने आगे कहा कि जो मेहनतकश पंजाबी और व्यापारी टैक्स भरते हैं और पंजाब का नाम रोशन करते हैं, उनकी सुरक्षा सरकार को बोझ लगती है, जबकि दिल्ली के नेताओं और भ्रष्ट लोगों को सुरक्षा देना इस सरकार की प्राथमिकता है

Leave a Response