
संगरूर
पंजाब को फिर से ‘रंगला और रोशन पंजाब’ बनाने के विज़न के तहत एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड (भूमिगत) करने के अत्याधुनिक प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।
यह अनूठा और आधुनिक प्रयास न केवल गांवों और शहरों की सूरत को खूबसूरत बनाएगा, बल्कि हमारे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को तूफानों या आंधी के दौरान होने वाले बिजली कटों और संभावित हादसों से मुकम्मल सुरक्षा प्रदान करेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और खेतों को निर्बाध, सुरक्षित और अधिक कुशल बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे हर नागरिक का जीवन स्तर और ऊंचा होगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दोहराया कि राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कामकाज को यकीनी बनाकर पंजाब की प्रगति और लोगों की सेवा के लिए दिन-रात पूरी लगन से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गांव सतौज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का शिलान्यास
