
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सफल दौरे से वापस लौटने के बाद शिरोमणि अकाली दल के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ में पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की और अपने विदेशी दौरे का पूरा विवरण साझा किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सरदार बादल को बताया कि शिरोमणि अकाली दल की जन-हितैषी नीतियों और अकाली सरकार के समय पंजाब में किए गए बेमिसाल विकास कार्यों के कारण विदेशों में बसे एनआरआई (NRI) समुदाय के दिलों में पार्टी के प्रति गहरा सम्मान है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पार्टी की चढ़दी कला (प्रगति) के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में की गई हर बैठक को वहां भारी जनसमर्थन मिला है। सभी एनआरआई भाई-बहनों ने विश्वास दिलाया है कि वे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब आकर अपनी मां पार्टी शिरोमणि अकाली दल की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दौरे की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए बताया कि विदेशी धरती पर सैकड़ों गाड़ियों पर “Proud To Be Akali” और “27 ‘च सुखबीर” के स्टिकर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले पंजाबी अब सरदार सुखबीर सिंह बादल को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए पूरी तरह उत्सुक हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सफल दौरे से लौटे शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से की मुलाकात
